फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजलीघर की मशीन में ब्लास्ट 10 हजार की आबादी प्रभावित

Wed, 07 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक तरफ जहां शहरवासी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं बिजली कटौती व फॉल्ट होने से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक लगातार तीन बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे लगभग दस हजार की आबादी गर्मी में परेशान हुई। कालपी रोड स्थित बिजलीघर की मशीन में सुबह करीब 7 बजे अधिक लोड होने से बीसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया। जिससे बॉक्स के अंदर तार जलने से पूरे फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे शिवपुरी, शहीद भगत सिंह चौराहा और आसपास के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई तो बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद शिवपुरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे एक बार फिर पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद जब दूसरी बार सप्लाई आई, तो तीसरी बार तारों में तकनीकी फाल्ट आ गया, जिससे फिर से बिजली बाधित हो गई। एक ही फीडर पर इतनी बार फाल्ट आने से लोग बिजली विभाग पर नाराज दिखे।
जेई गौरव ने बताया कि बिजलीघर में एक ही फीडर पर तीन बार तकनीकी खराबी आने से सप्लाई बाधित हुई। पहली बार मशीन में ब्लास्ट, फिर ट्रांसफार्मर फ्यूज उड़ना और अंत में तारों में फाल्ट के चलते सप्लाई बार-बार कट रही थी। उन्होंने बताया कि टीम लगातार काम में जुटी रही और करीब 11:30 बजे तक सभी समस्याओं को दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन




शिकायत के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर
उरई। शहर के डूडा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराबी की वजह से तीन दिनों से लोग बेहाल थे। कॉलोनी में लगे पुराने ट्रांसफार्मर में बार-बार फ्यूज उड़ने और फेज गायब रहने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे दिन और रात में महज 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही थी। लोग गर्मी से बेहाल थे, बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने तीन दिन तक कोई संज्ञान नहीं लिया। फिर मंगलवार सुबह 9 बजे से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू हुआ, जो दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद 2 बजे से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अधिशासी अभियंता जितेन्द्र नाथ ने बताया कि ट्रांसफार्मर में बार-बार फाल्ट आने और लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। अब क्षेत्र की सप्लाई सामान्य रूप से चलेगी। (संवाद)


आंधी और बारिश ने और बढ़ाई समस्या
उरई। तारों के फाल्ट और ट्रांसफार्मर की खराबी बनी वजह पिछले तीन दिनों में आई आंधी और हल्की बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था को और अधिक कमजोर कर दिया। कोच फीडर, राजेंद्र नगर, सुशील नगर, इंदिरा नगर फीडर और कालपी बस स्टैंड फीडर से जुड़े लगभग 3 लाख लोगों को सीमित बिजली मिल रही है। 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में मात्र 15-16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय घटकर 12-13 घंटे रह गया है। रात में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर तारों के आपस में चिपकने से फाल्ट हो रहे हैं, जिससे अचानक सप्लाई कट जाती है। कई ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरने और तकनीकी खामी आने की भी शिकायतें हैं। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि आंधी और बारिश के बावजूद कर्मचारियों को सतर्क रखा गया है। सप्लाई चालू रखने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। केवल गंभीर स्थिति होने पर ही आपूर्ति बंद की जाती है। (संवाद)


चला अभियान, ट्रांसफार्मर में बदला तेल और दुरुस्त हुए तार
उरई। सोमवार सुबह से देर रात बिजली विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कालपी बस स्टैंड, जेल रोड, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की जांच की। इस दौरान कुछ ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी पाई गई। जिनमें तेल की गुणवत्ता खराब थी, वहां नया तेल डाला गया। वहीं, कई जगहों पर जले हुए या कटे तारों को भी बदला गया। जेई अजीम सिद्दीकी और कालपी रोड बिजलीघर के जेई मुकुल वर्मा ने रात 10 बजे तक ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में 70-80 प्रतिशत कम ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, क्योंकि समय रहते उनकी जांच और मरम्मत की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें