भाजपा जिलाध्यक्ष बैठक को संबोधित करते हुये।
- फोटो : अमर उजाला
उरई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर 11 सितंबर से 14 तक खेल उत्सव एवं युवा कला संगम कार्यक्रम होना है। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर के स्वयंवर उत्सव गृह में भाजयुमो की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने बताया कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में खेल उत्सव एवं युवा कला संगम में क्रिकेट टूर्नामेंट और वालीबाल टूर्नामेंट होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये पुरस्कृत दिया जाएगा। टीमें 20 अगस्त से जिला भाजपा कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। 17 सितंबर को चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता को 2100 व उपविजेता टीम को 1100 रुपये से पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में रामू निरंजन, अवनीश चतुर्वेदी, रामजी राजपूत, अक्षय त्रिपाठी, कौशल किशोर, उपेन्द्र चौहान, शिवम द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी और आकाश राजपूत आदि रहे।
इसके अलावा भाजयुमो ने जिला कार्यालय पर बैठक कर स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। मोर्चा जिलाध्यक्ष रामू निरंजन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर एक शाम शहीदों कार्यक्रम होगा। इसके तहत बैजनाथ विला से अंबेडकर चौराहा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि 13 अगस्त को स्वयंवर अतिथि गृह में सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम होगा। इसमें सरकारी संगठनों सामाजिक संस्थाओं के लोगों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में किशोरी लाल राजपूत, इंद्रराज गुर्जर, अक्षय त्रिपाठी, अरविंद चौहान, बृजभूषण कुशवाहा, ब्रजमोहन, महेंद्र बाल्मीकि, अमित निरंजन, क्रमांक शुक्ला, वेश, कपिल चौहान, सोनू परिहार, सोम सिंह, विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।