फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में भाजपा के बागी ने सभी को पछाड़ा

Sat, 02 Dec 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मतगणना स्थल से बाहर निकलते विजेता अनिल बहुगुणा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता लोकसभा पालक अनिल बहुगुणा का टिकट काट कर भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे दिलीप दुबे को प्रत्याशी बनाया गया था। नामांकन की तारीख से पहले ही बहुगुणा के समर्थन में आए वैश्य समाज ने पार्टी को सबक सिखाने की ठान ली थी। इसके बाद बहुगुणा के लिए चंदा भी हुआ और पसीना भी बहाया गया।
विज्ञापन


इसका परिणाम बागी प्रत्याशी की शानदार जीत रही। बहुगुणा और बसपा की लड़ाई के बाद तीसरे नंबर पर साइकिल जोर मारते दिखी। सपा प्रत्याशी 10605 वोट मिले तो 9980 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी दिलीप दुबे चौथे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी को 5270 वोट ही मिले। माना जा रहा है कि सहानुभूति की लहर ने अनिल को सभी से ऊपर उठा दिया। राजनीतिक गलियारों में बहुगुणा की घर वापसी की चर्चा जोरों पर है।

आंधी में उड़ गए सूरमाओं के लाल
उरई। भाजपा और बागी की लड़ाई की आंधी में सूरमाओं के लाल तिनकों की तरह उड़ गए। उरई नगर पालिका में सपा से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी के बेटे ज्ञानेंद्र सिंह चुनाव मैदान में थे तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी के बेटे आशीष भी दम भरते नजर आए। दोनों ही लाल अपने परिवार में चुनाव की हार का सिलसिला न तोड़ पाए। सूरमाओं की चुनावी रणनीति एक बार फिर असफल साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें