पुलिस और भाजपाइयों के बीच होती तीखी नोंक झोंक
- फोटो : अमर उजाला
कोंच। गुरुवार को कोंच आई भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उस वक्त स्थिति काफी खराब हो गई जब भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक शुरू हो गई। बीच बचाव मेें पार्टी के बड़े नेताओं को आना पड़ा। तब जाकर स्थिति संभली। दरअसल, कुछ कार्यकर्ता मंच की ओर जा रहे थे। जहां नदीगांव थाने का फोर्स तैनात था। पुलिस फोर्स ने उन कार्यकर्ताओं को मंच की ओर जाने से रोका तो कार्यकर्ता यकायक तैश में आ गए। वे एसओ नदीगांव प्रमोद कुमार तथा एसआई अरविंद द्विवेदी व अन्य सिपाहियों से उलझ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा।