फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख की लागत से बनेगा मंदिर में विश्राम गृह

विज्ञापन
रामपुरा में भूमिपूजन करते विधायक मूलचंद्र निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शुक्रवार को जालौन देवी मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्राम गृह का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर पर रात्रि विश्राम के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। क्षेत्र वासियों की मांग पर सरकार से मंदिर परिसर पर एक विश्राम गृह बनवाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे सरकार ने हरी झंडी दे दी हैं। विश्राम गृह के बनवाने के लिए भूमिपूजन किया गया हैं। इसमें दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी थकान मिटा सकेंगे। विश्राम गृह निर्माण की जानकारी मिलने पर इलाकाई लोगों ने खुशी जताई है। इस मौके पर रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, महेश राजावत, संतोष, बबलू, अमरसिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें