फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाकियू ने जगह जगह किया प्रदर्शन, फूंकी किसान कानून की प्रतियां

विज्ञापन
भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा के कार्यालय के बाहर प्रतियां जलाकर विरोध जताते किसान संघर्ष मोर्च - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। किसान विरोधी कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक की अपील पर सांसाद भानु प्रताप वर्मा के कार्यालय में मोर्चा के नेताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। शिक्षक नेता गिरेद्र सिंह कुशवाहा, सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, अशोक गुप्ता महाबली ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। जो जबरन किसानों पर कानून थोप रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों भी तहसील परिसर के बाहर छह सूत्री मांगों पर प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई और सीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरेश दीक्षित, केके गहोई, विनय पाठक, विनोद वर्मा, महेंद्र भाटिया, लालू शेख, नरेंद्र आदि रहे। इसी तरह किसान महासभा ने रामकुंड मैदान में प्रदर्शन कर किसान कानून की प्रतियां जलाई। इसमें राजीव कुशवाहा, रामसिंह चौधरी, सुनील, दशरथ, रमेश सिंह आदि रहे।
----
अनदेखी पर प्रतियां जलाई
कोंच। कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले छह महीने से दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों की अनदेखी पर शनिवार को गल्ला मंडी में भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। भाकियू के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें चित्तर सिंह, कमलेश, पीडी निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
माधौगढ़। केंद्र के किसान विरोधी तीन काले कानूनों को वापस लेने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। इस दौरान शिवबालक, विपिन सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें