फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में टारगेट किलिंग का सख्ती से जवाब देगी सरकार

विज्ञापन
मोदी सरकारी की उलब्धियों का पत्रक दिखाते केंद्रीय राज्य मंत्रीभानुप्रताप सिंह वर्मा । साथ में स - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। केंद्रीय मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि कश्मीर में चल रही टारगेट किलिंग से केंद्र सरकार सख्ती से निपटेगी। वह गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पत्रकारों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। इससे विदेश में भी भारत की साख बढ़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से 370 हटाई,, महिलाओं के हित में कई कदम उठाए। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। उज्जवला योजना में नौ करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है। आयुष्मान योजना में तीन करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ ले चुके हैं। इस दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र यादव, अग्निवेश चतुर्वेदी, शक्ति गहोई आदि मौजूद थे।
--------------
ओवैशी पर कसा घर वापसी का तंज
केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने सांसद ओवैसी पर एक भी मस्जिद और न देने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि मुगलों की तलवार से डरकर उनके परिजनों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। अब तो देश में रामराज है, अब वे भी घर वापसी कर सकते हैं। यदि वे घर वापसी करेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें