फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के बाद अब भाभी होंगी ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जनपद के सबसे बड़े डकोर ब्लॉक में इस बार देवर के स्थान पर भाभी का ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। यहां किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नेहा यादव ने ही गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे उनकी ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2015 के चुनाव में डकोर ब्लॉक से ही तेज पाल यादव ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। इस बार सीट महिला होने के कारण भाभी नेहा जैसारी से बीडीसी का चुनाव लड़कर जीती हैं। मालूम हो कि छत्रपाल और तेजपाल के पिता शिशुपाल जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार नेहा की सास उमा देवी भी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। तेजपाल के साथ ही नेहा ने गुरुवार को अपना नामांकन कराया। नेहा के सामने दो और लोगों ने पर्चे खरीदे थे लेकिन प्रस्तावक न मिलने से उनका नामांकन न हो सका।
------------
ब्लॉकवार नामांकन की स्थिति
--------------
कुठौंद 03
कोंच 03
नदीगांव 06
महेवा 02
माधौगढ़ 02
रामपुरा 02
कदौरा 01
जालौन 01
डकोर 01
------------------------
एंबुलेंस सेवा कंपनी बदले जाने का विरोध
उरई। एंबुलेंस सेवा की कंपनी बदले जाने के विरोध में गुरुवार को सेवा के मंडल प्रभारी प्रदीप के नेेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर कंपनी बदलने का फैसला नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें