फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा कर जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ब्लॉक प्रमुख पदों पर नामांकन के दौरान भाजपाइयों और पुलिस के अभद्रतापूर्ण व्यवहार को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। काफी देर तक कोई जिम्मेदार राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो सपाइयों ने डीएम कार्यालय के बाहर ज्ञापन चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, शिवराम कुशवाहा, सुरेंद्र बजरिया, महेश द्विवेदी, संतोष कोरी जीनू आदि ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में बताया कि पंचायत चुनाव में सत्ता के बल पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय के साथ सिद्धार्थनगर जिले में भाजपाइयों ने अभद्रता की। जालौन जिले में भी भाजपाइयों और पुलिस प्रशासन ने सपाइयों के साथ अभद्र व्यवहार किया। सपाइयों ने राष्ट्रपति से लोकतंत्र बचाने की मांग की है। इस दौरान अतर सिंह, वीरेंद्र यादव, मानसिंह, जयशंकर द्विवेदी, कुसुम सक्सेना, रेखा परिहार, सौरभ यादव, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।
-----------
फोटो-6-पौधरोपण करते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व अन्य। संवाद
ऐर में सौ फलदार पौधों रोपे
उरई। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को विकासखंड डकोर के पैतृक ग्राम ऐर में सौ फलदार पौधे लगाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे अपने पिता गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी की याद में श्मसान घाट और सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण किया। इस दौरान अनुराग चतुर्वेदी, बबलू महाराज, प्रधान जुझारसिंह राजपूत, आशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें