तहसील गेट पर धरना देते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में भाजपा द्वारा चल रहे थानों का घेराव व धरना प्रदर्शनों में भाजपा की जमीनी हकीकत सामने आ रही है। हालत यह है कि भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी इन प्रदर्शनों में भीड़ नहीं जुटा पा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यालय उरई में आयोजित धरना व कोतवाली घेराव में भी यही हाल रहा। मात्र दो दर्जन भाजपाई ही पूरे आंदोलन के दौरान नजर आए। उरई तहसील गेट पर आयोजित
धरना में नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सपा के नेता जमीनों व प्लाटों पर कब्जा करने में लगे हैं। प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती अपहरण आम बात हो गई है। ऐसे में जनता भयभीत है और सुशासन चाह रही है। भाजपा 2017 में विकल्प बनकर सामने आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके बाद उरई कोतवाली का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित
ज्ञापन कोतवाल आलोक सक्सेना को सौंपा। इस मौके पर सभासद हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू, माता प्रसाद वर्मा, पूजा सिंह सेंगर, रेखा वर्मा, तरुण तिवारी, सुनीता वर्मा, उर्विजा दीक्षित, अवधेश निगम, भागचंद्र प्रजापति, विपिन सेठ, रामशिोर गुप्ता, उमाशंकर वर्मा, अनिल बहुुणा, आशीष सेठ आदि मौजूद रहे।