फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई पर युवती संग छेडख़ानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा कार्यकर्ता ने युवती के घर पहुंचकर उसे खींचने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। कुछ भाजपा नेता भी कार्यकर्ता के पक्ष में कोतवाली पहुंच गए। देर रात पुलिस ने कार्यकर्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती का आरोप है कि गोपालगंज निवासी युवक शिवा सोनी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने परिजनों से इसकी शिकायत की। परिजन शिवा के घर गए और उनसे पूरी बात बताई। इसके बाद शिवा के घरवालों ने माफी मांग ली थी। रविवार की रात जब वह घर के बाहर बैठी थी तभी शिवा दो साथियों के साथ आया और अभद्रता कर उसे खींचने का प्रयास करने लगा।
शोर मचाने पर घरवाले और पड़ोस के लोग निकले तो धमकी देते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दबिश देकर शिवा को भी पकड़ लिया। पुलिस अभी शिवा को लेकर कोतवाली पहुंची ही थी कि युवती के घरवाले भी भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए। वहां खड़ी शिवा की गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना के वक्त शिवा के साथ नवनिर्वाचित एक जिला पंचायत सदस्य भी थे, जिनका नाम पुलिस ने एफआईआर में नहीं खोला है। देर रात तक प्रभावशाली भाजपाई भी थाने में डटे रहे। आखिर में पुलिस ने शिवा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि शिवा भाजपा से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है और पार्टी में बड़े नेताओं जैसे विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का करीबी भी है। इस संदर्भ में पार्टी जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना का कहना है कि उन्हें भी मामले की जानकारी हुई है, शिवा सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता है कोई पदाधिकारी नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस से करने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें