फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली गिरने से बिल्हौर के चरवाहे की मौत

Wed, 26 Jun 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। भेड़ चरा रहे बिल्हौर के चरवाहे पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार, कोतवाल मौके पर पहुंचे और साथियों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के नवन निवादा निवासी मजदूर शंकर पाल (27) अपने साथियों के साथ राजस्थान के ठेकेदार की बंगरा के पास कुदारी रोड पर भेड़ चरा रहे थे। सोमवार शाम अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। तेज कड़क के साथ उन पर बिजली गिर गई, जिससे मजदूर शंकर पाल की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर दौड़े साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीएम विशेश्वर सिंह, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, कोतवाल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जानकारी पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अंकुर ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके एक बच्ची है। उसकी मौत से पत्नी रमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बेहाल हैं। एसडीएम का कहना है कि नायब तहसीलदार की ओर से कार्रवाई की जा चुकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दैवी आपदा के तहत परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें