कोंच। कुत्ते को बचाने में बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्राम गोरा करनपुर निवासी सीताराम (50) शुक्रवार दोपहर पिता रामदास (70) के साथ कोंच बाजार से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों कुंवरपुरा गांव के पास पहुंचे तो अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कोंच सीएचसी पहुंचाया। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)