फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर और बस के बीच में दबने से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट((जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच में कार और बाइक सवार भी चपेट में आ गए। बाइक पर सवार मामा-भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार की शाम डंपर चालक ने बरातियों से भरी बस, कार व बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार कुठौंद निवासी पवन कुमार कुशवाहा (30) व उसकी भांजी पूंछ थाना क्षेत्र के सेरसा गांव निवासी डोली (16) की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की टक्कर से कार चालक झांसी के सीपरी बाजार निवासी जहीरूद्दीन (45) भी घायल हो गया।
बस में सवार लोगों ने बताया कि झांसी के सीपरी बाजार निवासी अरविंद तिवारी के पुत्र अरुण तिवारी की बुधवार को शादी होने पर बारात कानपुर बस से जा रही थी। एट टोल के पहले बिलायां मोड़ पर बारातियों को नाश्ता कराने के लिए बस रोकी गई, इसी दौरान झांसी की तरफ से आ रहे डंपर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। बस और ट्रक के बीच में चल रही एक बाइक व कार भी डंपर की चपेट में आ गई थी। सीओ कोंच उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि डंपर चालक मौके से भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें