फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आयुष के 21 अस्पतालों का लोकार्पण, बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन से आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस लोकार्पण समारोह का आयोजन विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने 50 शैया के एकीकृत चिकित्सालय, आठ आयुर्वेदिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 12 होम्योपैथिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समेत 21 चिकित्सालयों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। आयुष विभाग की सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने आयुष और होम्योपैथिक विभाग के अधिकारियों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा। इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्साययन, विजय पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए अस्पतालों के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होगी। दौरान डॉ.मनीष, डॉ. प्रखर चौबे, डॉ. अभिलाषा, डॉ. अखिलेश, डॉ. अंकिता, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. विवेक राजपूत, डॉ. ममता, डॉ. सुलेखा, डॉ. रणविजय, डॉ. रामसिंह, डॉ. शाहिद, डॉ. अभिषेक, डॉ. निधि आदि मौजूद रहे।


इन अस्पतालों में मिलेगी सेवाएं
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सत्येंद्र पटेल ने बताया कि सीएम ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैदनगर, मोहाना, बम्हौरी, बघौरा, मांडरी, अंडा, भदेवरा व इटौरा का लोकार्पण किया। जबकि नवीन होम्योपैथिक कुकरगांव, महेशपुरा, सामी, जखा, जगनेवा, पहाड़गांव, औरेखी, नावर, बिलायां, संदी, ऊमरी और जालौन खुर्द का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा जालौन रोड के 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें