फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक सवार खिलौना विक्रेता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खिलौना विक्रेता की औरैया में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सामान लेने बाइक से बाजार जा रहा था। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी शिवनरेश (50) रविवार को बाइक से औरैया सामान खरीदने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के सेंगनपुर स्थित अष्टभुजा मंदिर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के नंबर के आधार पर विक्रेता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह खिलौने बेचने का काम करते थे। इस समय वह पचनद में खिलौने की दुकान लगाए थे। उसी का सामान लेने बाजार जा रहे थे। शिवनरेश की मौत से पत्नी सुमित्रा, बेटे गौरव, प्रशांत और बेटी प्रांति समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें