फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व महिला प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बेेटे व भतीजे के साथ बाइक से लौट रही पूर्व महिला प्रधान की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई और बेटा व भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गालमपुरा निवासी पूर्व प्रधान ऊषा देवी पाल (48) अपने पुत्र सूरज (21) व भतीजे गौतम पाल (24) के साथ बाइक से 7 मई को अपने मायके ग्वालियर गई थीं। गुरुवार सुबह वह बाइक से लौट रही थीं। तभी चितौरा रोड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज व गौतम का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुन पति फूल सिंह पाल, सास महंता, पुत्री कीर्ति व लक्ष्मी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें