फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहर में नहाते वक्त डूबे किशोर का शव बरामद

Fri, 10 May 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई।एट। दोस्त के साथ नहर में नहाते समय डूबे किशोर का गुरुवार को शव हरदुआ पुल के पास इटावा से आई एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही किनारे बैठे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना से निकली हमीरपुर शाखा नहर में पिरौना निवासी दीपक चौधरी उर्फ भारत का 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व चंद्र प्रकाश का 13 वर्षीय पुत्र समर कुमार बुधवार शाम चार बजे गो घाट के पास नहर में नहाने गए थे। तभी दोनों डूब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने समर कुमार को नहर से बाहर निकाल लिया। जबकि अंश कुमार गहरे पानी में चला गया।
किशोरों के डूबने की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ किशोर की तलाश की। लेकिन उसकी कहीं कोई पता नहीं चला। जानकारी पर इटावा से आई एसडीआरएफ की इटावा टीम ने किशोर की तलाश की। जिस पर उसका शव हरदुआ पुल के पास से बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि अंश कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता मजदूरी करता है। किशोर की मौत से मां शिवानी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें