फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति व बच्ची घायल

विज्ञापन
आराध्या - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा (जालौन)। बेटी और पत्नी के साथ बाइक से पुखरायां रिश्तेदारी में जा रहे किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने तीनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किसान की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि मां-बेटी के पैर में चोट आने से दोनों को जिला अस्पताल, उरई भेजा गया है। आटा पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार किसान हेलमेट लगाए था, जिससे उसके सिर में चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अभिषेक पुत्र अरविंद निरंजन(35) निवासी खरूसा थाना एट अपनी पत्नी भारती (30) व आठ साल की बच्ची आराध्या के साथ बाइक से बहन के घर पुखरायां जा रहा था। जैसे ही अभिषेक की बाइक आटा हाईवे पर भभुआ मजार के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इससे पहले कि भीड़ ट्रक में तोड़फोड़ करती पुलिस भी पहुंच गई। राहगीरों ने टोल की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल, उरई ले जाया गया। जहां से अभिषेक को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हेलमेट होने की वजह से ही अभिषेक की जान बाच सकी। घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

अभिषेक पटेल- फोटो : ORAI

भारती पटेल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें