उरई। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (46) सोमवार को बाइक से किसी काम के लिए उरई आए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक रूरा सिरसा मंदिर के पास पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी शशिप्रभा सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।