फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह भांजे की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र शाहजहांपुर गांव निवासी युवक पारस सिंह (30) शनिवार को निपनिया गांव में आयोजित भांजे की शादी में शामिल होने गया था। शादी समारोह के बाद वह रात में अकेले घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई-हर्रायपुर गांव के पास पहुंची किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक साल का बेटा कार्तिक भी है। उसकी मौत की खबर सुन पत्नी वंदना बेहाल है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें