फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में टीमें दे रही दबिशे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चर्चित घातक रसायन हमले के मामले में पुलिस अब फरार चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीमें औरैया, इटावा व मैनपुरी तक दबिशें दे रही है। कोंच पुलिस के मुताबिक जल्द ही घटना में प्रयुक्त की गई अपाचे बाइक और फरार आरोपियों में कुछ आरोपी हाथ भी लगेंगे। बता दें कि 21 सितंबर को कोंच के लाजपतनगर में दुकान पर बैठी युवती आकांक्षा पर दो बाइक सवारों ने घातक रसायन फेंका था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया था। चार आरोपी गिरफ्तार किए थे और चार आरोपी अभी भी फरार हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक गृह जनपद में तैनात दरोगा का बेटा भी शामिल है। कोंच पुलिस अब बाकी के चार फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। इंस्पेक्टर बलिराज शाही का कहना है कि फरार आरोपियों के कुछ सुराग हाथ लगे है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें