आटा। कालपी कोतवाली नेशनल हाईवे स्थित भारत गैस एजेंसी के पास विपरीत दिशा में भूसा लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को सामने से टक्कर मार दी। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उरई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुवार की शाम को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया बुजुर्ग निवासी रामपाल (34)पत्नी तनवी (28) को गांव इमिलिया से कानपुर देहात मायके छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कालपी स्थित भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से भूसा लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों की नजर जब घायलों पर पड़ी तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से उरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर हैं। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
-----
कार गड्ढे में घुसी दो युवक घायल
कदौरा। शुक्रवार को कदौरा-इकौना मार्ग हाजी अनीस खान महाविद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार व रिक्शे को बचाने के चक्कर मे गड्ढे में घुस गई। इससे कार में बैठे सोनू (30), राजा (25)निवासी कुरारा हमीरपुर घायल हो गए। इनको राहगीरों ने निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है युवक इकौना रिश्तेदारी से लौट कर आ रहे थे। (संवाद)