हेलमेट लगाए बिना बाइक चला रहा युवक हादसे में जान गवां बैठा। उसका साथी व दूसरी बाइक सवार दो युवक भी हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना जालौन-कुठौंद मार्ग स्थित दौनापुर गांव के पास हुई।
हादसे होते ही दूसरी बाइक पर सवार दो युवक मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
जालौन के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी आनंद कुमार (30) पुत्र रामकिशुन अपने साथी साजिद (27) के साथ मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से किसी काम से औरैया जा रहे थे। जब उनकी बाइक कुठौंद थानाक्षेत्र के गांव दौनापुर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनाें बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
आनंद हेलमेट नहीं पहने था। लिहाजा उसके सिर पर गंभीर चोट आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौका पाकर मामूली रूप से घायल दूसरी बाइक सवार युवक भाग निकले। गए।
हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि भागे बाइक सवाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।