आटा। प्रयोगात्मक परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों की बाइक के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया। जिससे बचने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और खड्ड में गिरकर दोनों छात्र घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने की वजह से छात्रों के सिर व मुंह में चोटें आईं हैं।
आटा कस्बा निवासी सिद्धार्थ (19) पुत्र संजीव श्रीवास व उसका साथी छात्र रुद्राक्ष (18) पुत्र राजू सविता रविवार सुबह बाइक से प्रयोगात्मक परीक्षा देेकर चुर्खी थाना क्षेत्र के नसीरपुर स्थित डिग्री कालेज घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक हैदलपुर के पास पहुंची तभी सामने से बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिससे छात्रों ने अन्ना मवेशी से बचने की कोशिश में बाइक से संतुलन खो दिया और बाइक खड्ड में जा गिरी और दोनों छात्र गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। घायल छात्रों ने बताया बताया वह बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर घर आ रहे थे।