फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जानवर से बचने में बाइक खाई में गिरी, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइक से उरई की ओर जा रहे दंपती की बाइक ताईबाई द्वार के पास जानवर से बचने के चक्कर में फिसलकर सड़क किनारे खंदक में चली गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर निवासी बाबू सिंह (45) पत्नी अनीता देवी (40) के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से उरई जा रहे थे। वह जब उरई रोड पर निर्माणाधीन ताइबाई द्वार के पास पहुंचे अचानक से उनकी बाइक सड़क पर जानवर से बचने के चक्कर में फिसल गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। बाइक पर सवार दंपती भी खंदक में गिरकर घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायल दंपती को राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी पहुचंाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें