फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, वहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गायर गांव निवासी जोधा सिंह (60) बुधवार दोपहर अकोढ़ी गांव के पास से लकड़ी काटकर शाम को गट्ठर लेकर पैदल गांव लौट रहे थे।
रास्ते में जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उपचार के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जोधा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी की मौत 18 वर्ष पहले हो चुकी थी।
एक पुत्र उमेश व पुत्री उर्मिला है। मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें