फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली
विज्ञापन


के गांव बड़ागांव निवासी महिला शांति देवी (55) पत्नी हरचरण रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने खेताें पर जा रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर खेत पर जाने के लिए सड़क पार करने लगी तभी उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक  सवार ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर आए और

घायल पड़ी शांति देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो
विज्ञापन


गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें