फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पर लड़ रहे सांड़ों से भिड़ी बाइक, महिला की मौत

Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। सड़क पर लड़ रहे सांड़ों से बाइक टकराने से उसमें सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला बेटे के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थी, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतराही गांव निवासी बिटना देवी (49) गुरुवार को बेटे राकेश व नाती रिषभ (10) के साथ बाइक से रामपुरा थाना क्षेत्र के काढ़वा गांव में दर्द की दवाई लेने गई थीं। शाम को तीनों लौट रहे थे। जब उनकी बाइक टीहर के ऊमरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क पर आपस में लड़ रहे सांडों से बाइक टकरा गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से आ गई।
आसपास मौजूद लोगों ने साड़ों को भगाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को गठिया की शिकायत थी। जिस पर वह बेटे के साथ दवाई लेने गई थीं। महिला की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें