फोटो - 10 खंदक में पलटी पड़ी कार। संवाद
कोटरा। ओवरटेक करते समय बाइक कार से टकरा गई। इससे कार खंदक में गिरकर पलट गई। हादसे में बाइक व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगलाना घाट निवासी तौसीफ (22) मंगलवार को बाइक से एट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बिनौरा गांव के पास पहुंचा कि आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगा। सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और कार खंदक में पलट गई। इससे बाइक सवार तौसीफ व कार चालक डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव निवासी नरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)