फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटे ओवरब्रिज से नीचे गिरे, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के दिबेर गांव निवासी मोहर (30), मां जावित्री (55) के साथ मामा के घर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के धौलपुर गांव गया था। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची कि डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इससे उछलकर मां बेटे ओवरब्रिज से नीचे रेलवे पटरी पर जा गिरे। जहां मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें