फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, दंपति समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना चुर्खी क्षेत्र के स्वाखर खेरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला समेत दो लोगो को डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी शिवपाल सिंह (27) पुत्र श्रीधर अपनी बहन राजवती (28) पत्नी नारायणदास निवासी खोड़न थाना सिरसा कलार व उसकी छोटी बच्ची के साथ बाइक से उरई से चुर्खी आ रहा था। वहीं राजपाल पुत्र मुन्ना निवासी कस्बा थाना चुर्खी अपनी पत्नी मालती के साथ चुर्खी से बाइक से उरई आ रहा था। जब दोनों बाइकें स्वाखर खेरा गांव के पास पहुंची तभी बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनो बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए, लेकिन मां राजवती ने अपनी बच्ची के चोट नहीं आने दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सक ने शिवपाल सिंह व मालती की हालत नाजुक देख झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें