फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार कांस्टेबल बेहोश होकर गिरा, मौत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा सिपाही संदिग्ध हालात में सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। सिपाही को सड़क पर पड़ा देख तिराहे पर मौजूद सिपाहियों व राहगीरों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एएसपी व कोतवाल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि सिपाही की मौत ठंड से हुई है या फिर उसे अटैक पड़ा है, इसकी पुष्टि तो पीएम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला परिषद तिराहे के पास गुरुवार सुबह 10 बजे साइकिल से एनसीसी गारद में ड्यूटी करने जा रहा सिपाही राकेश सिंह (58) पुत्र जम्मन सिंह अचानक साइकिल से गिरकर अचेत हो गया। उसके गिरते ही लोगों की भीड़ लग गई। वहीं मौके पर पहुंचे सिपाहियों व राहगीरों ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज में सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पाकर एएसपी अवधेश सिंह व कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को भी सूचना दे दी है। एएसपी ने बताया कि मृतक सिपाही अफसरी सूबेदारनगर थाना गुरसरायं गंज जिला कन्नौज का रहने वाला था। यहां पर पुलिस लाइन में रहकर एनसीसी गारद में ड्यूटी करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें