उरई। साइकिल से बाजार में खरीदारी करने आये वृद्ध को बस ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर निवासी मथुरा प्रयास (65) पुत्र रामनाथ बुधवार को साइकिल से मदारीपुर बाजार खरीदारी लेने गया था जब वह वापस घर जा रहा था तभी शिवम स्वीट हाउस के सामने तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल में जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले गई। हालात गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।