फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हजारों दीपों से जगमगाया भूतेश्वर मंदिर

Wed, 25 Nov 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो-21 कोंच के भूतेश्वर मंदिर में जलाए गए दीप। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नगर के चंदकुआं स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में सोमवार देर रात देव दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
देव दीपावली पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। इसके बाद आतिशबाजी हुई, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता भगवान शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव मनाते हैं। इसी परंपरा के तहत देशभर में देव दीपावली मनाई जाती है। इस मौके पर डॉ. दिनेश उदैनिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें