फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के बाद गढ़ी में हुआ भंडारा

Wed, 30 Sep 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के पंडालों में स्थापित प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद गढ़ी की गणेश सेवा समिति ने हवन व भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाद में घर-घर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


सप्ताह भर तक गणपति बप्पा की सेवा के बाद 24 सितंबर को विधि विधान से उनका सामूहिक शोभायात्रा के बाद विसर्जन हो गया था। गढ़ी स्थित प्राचीन मंदिर पर हवन पूजन के बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बाद में नगर में घूम-घूम कर घर-घर प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का प्रसाद पाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। इस दौरान राहुल तिवारी, सुधीर सोनी, ब्रजपालसिंह, सतीश राठौर, सतीश पुजारी, राजकुमार पुजारी, विष्णुकांत शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें