चांदनी धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया। इसमें दूरदराज से आए हजारों साधू संतों ने समागम किया। आयोजक संस्था की ओर से ब्राह्मणों और साधु समाज के तकरीबन दो हजार लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। सद्गुरु चांदनी धाम में पिछले पांच दशक से मेले का आयोजन बदस्तूर जारी है। इसमें दूर दराज
के इलाकों से भक्त प्रतिवर्ष हजारों की संख्या मेें भाग लेते हैं। बुधवार को मेले के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्घालुओं के अलावा साधू संतों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। सद्गुरु इंटर कालेज चांदनी के प्रबंधक संतोष शुक्ला, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुरुद्घ तिवारी, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सीताराम प्रजापति ने साधुओं और
ब्राह्मणों को कंबलों का वितरण किया। सांसद भानु प्रताप वर्मा को सद्गुरु इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष शुक्ला ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर स्वामी ओमजी
महाराज, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, अनुरुद्घ मिश्रा, रामप्रकाश यादव, कैलाश महाराज, जगराम, हरिदास यादव, काशीराम मौर्य, रोशन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। मेले में शाम के वक्त सद्गुरु महाराज की सवारी निकाली गई।