फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली

विज्ञापन
फोटो 3- कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। शहर के राठ रोड स्थित पुरानी गल्ला मंडी से शुरू हुई रैली कलक्ट्रेट सभागार तक पहुंची। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन व जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टरों पर किसानों ने रैली में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली का उद्देश्य आजादी का जश्न मनाना है। कलक्ट्रेट में एडीएम संजय कुमार को राष्ट्रपति एवं डीएम के ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीईटीए और अमेरिका के साथ एफटीए का विरोध किया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ने से किसानों को नुकसान हो रहा है। संगठन ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क का भी विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने बाढ़ में हुए किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग की। रैली में बृजेश राजपूत, दिनेश प्रताप गौर, सुरेश चौहान, रामकुमार पटेल, इंदु कुमार त्रिपाठी, चतुर सिंह पटेल व देवकरण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें