फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा लाल निशान पार, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 21 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बेतवा का बढ़ा जल स्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर क्षेत्र के ग्राम मुहाना में बेतवा नदी का जलस्तर शनिवार की रात खतरे के लाल निशान के ऊपर पहुंच गया। रविवार को नदी इस निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। इससे दहशत में आए ग्रामीणों ने सामान समेटना शुरू कर दिया और ऊंचाई वाले इलाके में पहुंचे। बेतवा तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ की आशंका से इलाकाई लोग एलर्ट हो गए हैं। गांव मुहाना से निकली बेतवा
विज्ञापन


नदी का पानी शनिवार की रात 9 बजे उफना कर खतरे के निशान 122.66 मीटर के पार हो गया। बेतवा नहर प्रखंड का कार्य सहायक हीरालाल ने बताया कि पारीछा बांध से पानी छोड़े जाने से शनिवार से बेतवा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की सुबह 8 से लेकर दोपहर 12 बजे तक बेतवा का जल स्तर 124.10 मीटर पर पहुंच कर खतरे के निशान से लगभग

2 मीटर हो गया। उन्होंने बताया कि नदी के जल स्तर में 20 सेमी. प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ोत्तरी अभी भी हो रही। रविवार को ही दिन में 3 बजे तक नदी का जलस्तर 124.30 मीटर तक रिकार्ड दर्ज किया गया। नदी के तेजी से बढ़ने से स्थानीय लोगों में खासी दहशत है। लोगों ने सामान समेट कर ऊंचे इलाकों की ओर जाना शुरू कर दिया है। किनारे पर बसे गांवों के लोग भी चौकन्ने हो गए हैं। पानी उफनाकर घरों में घुसने लगा है।
विज्ञापन


जानवरों के बाड़ों व घरों में घुसा पानी
बेतवा नदी का जलस्तर लाल निशान को पार करने के बाद अब डकोर समेत जिले के सैदनगर व कोटरा आदि जगहों पर पानी गांवों में घुस गया है। कई मकानों में भी पानी घुसने से वहां के क्षेत्रीय लोग पलायन को मजबूर हैं। वहीं, जानवरों के बाडे़ में भी पानी घुसने से ग्र्रामीणों को जानवरों को बांधने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें