फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा बढ़ीं, कोटरा गुरसरायं संपर्क मार्ग कटा

Sat, 09 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बाढ़
विज्ञापन
दो दिनों से जनपद में हुई बारिश की वजह से कोटरा स्थित बेतवा नदी का पानी बढ़ गया है। इससे कोटरा गुरसरायं संपर्कमार्ग पूरी तरह से कट गया है और मार्ग से जुडे़ आधा दर्जन गांवों का संपर्कभी टूट गया हैं, आवागमन भी बंद हो गया है। संभावना जताई जा रही कि एक-दो दिन और इसी तरह बारिश होती है तो कोटरा क्षेत्र में बाढ़ भी आ सकती है। उधर, हालात इस कदर बदतर होने के बाद जिला प्रशासन हाथ
विज्ञापन


पर हाथ धरे बैठा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अभी तक बेतवा में बढे़ जलस्तर को नापने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है और न ही इस बारे में प्रशासन को कोई खबर है।  
जनपद में दो दिनों हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बारिश से कोटरा गुरसरायं संपर्क मार्ग कट गया है। वहीं, इससे जुडे़ बैतर, कुडरी, गोकुल, पहरा, खमा, प्रतापपुरा, रुखरा, बरमान, देवरी
विज्ञापन


समेत इत्यादि गांवों का संपर्क भी टूट गया हैं, जबकि इन गांवों के लोगों का रोजाना कोटरा आना जाना रहता है। हालांकि बेतवा का पानी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, पर लोग भयभीत हो रहे हैं कि जिस तरह से बेतवा का जलस्तर बढ़ रहा है, उसे देख कर आगे बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। बाढ़ से कोटरा क्षेत्र के सैदनगर, रुखना, गुमावली, छिरावली, सिकरी के गांव भी प्रभावित हो सकते हैं।  

प्रशासन पर टिकी उम्मीद
बारिश की वजह से जनपद की कोटरा व यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोग जिला प्रशासन से इंतजाम की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्थिति ठीक नहीं है प्रशासन को बाढ़ की स्थिति से निपटने से इंतजाम शुरू कर देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें