मछली पकड़ने बेतवा नदी में गया युवक रविवार को लापता हो गया। उसके कपडे़ व मोबाइल नदी किनारे मिला। ग्रामीणाें की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस गोताखोराें की मदद से युवक की तलाश कर रही है। ग्रामीणाें के अनुसार बेतवा में माताटीला डैम का पानी छोडे़ जाने के कारण उसमें मगरमच्छ आ गए हैं।
परिजनों को मगरमच्छ के हमले का अंदेशा है। डकोर थाना क्षेत्र के गांव खरका निवासी शिवराज (40) पुत्र स्वामीदीन रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने के लिए गया। उसने अपने कपडे़ व मोबाइल नदी किनारे रख दिए और जाल डालने के लिए नदी में उतरा। उसके बाद से लापता हो गया। जब अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे तो
शिवराज के कपडे़ व मोबाइल देख अनहोनी की आशंका जताकर परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और
शिवराज की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि इन दिनाें नदी में मगरमच्छ आ गए है, हो सकता उन्हीं के हमले से युवक लापता हुआ हो। गोताखोर तलाश कर रहे हैं।