फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेहतर पैरवी कर अपराधियों को भेजें जेल’

Sat, 26 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी तंत्र अगर अपराधियों के खिलाफ बेहतर पैरवी कोर्ट में करे तो अपराधियों को सजा होनी तय है। यह बात पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने दतिया जाते समय डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अभियोजन पक्ष की बेहतर पैरवी से पूरे प्रदेश में दस वर्ष से कम सजा के मामले में 5175 अपराधियों को सजा दिलाई गई। इसी तरह दस वर्ष से अधिक व आजीवन कारावास के 1288 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।

यही नही, प्रदेश भर में सक्रिय अपराधियों की बेहतर पैरोकारी कर 1304 अपराधियों की जमानत निरस्त कराई गई है।
उन्होंने कहा कि बलात्कार के 246 आरोपियों कों आजीवन कारावास व दस वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई है। इससे महिलाओं में कानून के प्रति आदर बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं अभियोजन अधिकारियों द्वारा की जा रही पैरोकारी की जानकारी रखते है और मुजफ्फर नगर जेल में बंद आतंकवादी सलीम पताला की जमानत खारिज कराई गई है। इसके अलावा कई नक्सलियों की भी जमानत खारिज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


वही जिले में एक माह में मुकदमों की बेहतर पैरवी कर 6 मुकदमों में 10 अभियु़क्तों को 10 वर्ष सें अधिक की सजा सुनाई गई है जबकि 173 अपराधियों की जमानत खारिज कराई गई है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकारी तंत्र बेहतर पैरोकारी करे तो अपराधियों को सजा मिलेगी और अपराध कम होगें। इस दौरान जिलाअभियोजन अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें