फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान और तीन युवकों पर मधुमक्खियों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में बुधवार शाम उस समय खेत पर फसल देखने गए किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागते समय किसान रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं तीन अन्य युवक भी इस हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्राम सामी निवासी किसान सतीश कुमार (32) मूंग की फसल देखने खेत पर गए थे। मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने सतीश पर हमला बोल दिया। हमले से घबराकर सतीश जान बचाने के लिए घर की ओर दौड़े, लेकिन गांव के बाहर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे राकेश (30), गिरीश (38) और हृदेश भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। हालांकि उन पर हमला कम होने के कारण उन्हें मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हालात को संभाला और बेहोश सतीश को तुरंत कोंच के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज जारी है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें