फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भैरव जी मंदिर पर मधुमक्खियों ने किया भक्तों पर हमला

Mon, 27 Mar 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। क्षेत्र के जंगल में स्थित प्राचीन भैरवजी मंदिर पर लगे पीपल के पेड़ में आश्रय बनाए मधुमक्खियों ने रविवार को मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। उन्होंने कई श्रद्धालुओं को काटकर घायल कर दिया। बता दें कि यहां हर रविवार को श्रद्धालु भंडारा कराने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नगर से तीन किलोमीटर दूर जंगल मे पहूज नदी के निकट स्थित प्राचीन बटुक भैरव जी मंदिर पर माह के प्रत्येक रविवार को भंडारे का आयोजन भक्तों व मंदिर कमेटी द्वारा किया जाता हैं। मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियां अपना घर बनाए हैं। गर्मी के दिनों के शुरुआत के कारण जैसे ही पीपल के पेड़ पर तेज धूप पड़ती हैं, वैसे ही ये मधुमक्खियां मंदिर परिसर में बहुतायत में घूमने लगती हैं। इन मधुमक्खियों के सामने आने वाले भक्तों को ये बुरी तरह घायल कर देती हैं।
रविवार को सुबह दस बजे मंदिर पर भक्तों की भीड़ थी। तभी तेज धूप के कारण मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें आठ साल की पूजा समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। मंदिर पर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु दीपक गोस्वामी , मुन्ना पुरवार ,सुनील पाठक, राजकुमार, राजेश, पुनीत आदि ने कहा कि मक्खियों के प्रकोप से पूरा मंदिर प्रांगण सुनसान हो जाता हैं। पुजारी कार्तिकेय ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से मधुमक्खियों का आतंक व्याप्त है। शीघ्र ही वन विभाग या कोई अन्य संबंधित विभाग नहीं चेते तो मंदिर पर बड़ी घटना घट सकती है। बंगरा वन रेंज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द से जल्द मधुमक्खी के छत्ते को वहां से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें