फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ का लाल देगा एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विपिन द्विवेदी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई(जालौन)। बीहड़ के लाल विपिन एथलेटिक्स खिलाड़ियाें को प्रशिक्षण देंगे। विपिन ने राष्ट्रीय स्तर के संस्थान से कोच की परीक्षा ए ग्रेड से पास की है। विपिन का कहना है कि अब वह जल्द बतौर कोच एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

बीहड़ क्षेत्र के रामपुरा के महूटा गांव निवासी देवेंद्र द्विवेदी के बेटे विपिन द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रामपुरा के समर सिंह इंटर कालेज से की थी। विपिन को बचपन से एथलेटिक्स का शौक था। वह घर पर ऊंची कूद करते रहते था। तब घरवाले इसे शरारत समझकर नजर अंदाज कर देते थे। बड़े होने पर इस ओर रुझान और ज्यादा बढ़ गया। स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेडल मिलने लगे।
विपिन को प्रदेश स्तर पर भी कई बार पुरस्कार मिले हैं। इसके बाद खेल जीवन का मकसद बन गया। एनसीसी की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया। विपिन ने बताया कि वर्ष 2017 में आर्मी में चयन हो गया था। नौकरी नहीं की। कोच बनने का जुनून था। विपिन ने कड़ी मेहनत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में एथलेटिक्स की परीक्षा ए श्रेणी में पास की है। इससे राष्ट्रीय स्तर के कोच बनने का रास्ता साफ हो गया। विपिन ने बताया कि अब वह कोच बनकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें