बैठक करते ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी।
- फोटो : ORAI
कोंच(जालौन)। खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक हुई। यहां कहा गया कि खंड विकास कार्यालय कोंच में तैनात ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला अधिकारियों के प्रति बीडीओ की सोच सकारात्मक नहीं है। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति भी बीडीओ का रुख सकारात्मक नहीं है। बेवजह कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है,। इसका विरोध किया जाएगा।
बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष रामबिहारी वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन तिवारी, मंत्री नौशाद अली, कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह, मनोज गौतम, सुमित यादव, मनोज चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, वसीम खान, अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र पटेल, पूनम राजपूत, शिल्पी , खुशबू यादव मौजूद रहीं। इस मामले में बीडीओ शुभम बरनवाल का कहना हैै कि आरोप बेबुनियाद हैं।