फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में बीएड की छात्रा की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बीएड की छात्रा की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के भदेख गांव निवासी मोहर सिंह पाल की 21 वर्षीय पुत्री ज्योति पाल बीएड की छात्रा थी। शनिवार की रात ज्योति की संदिग्ध हालात में घर में ही मौत हो गई। पिता मोहर सिंह का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी है। न ही वह पोस्टमार्टम कराएंगे। मृतका के दो भाई है। एक भाई लोकेंद्र दिल्ली में रहता है। जबकि दूसरा भाई शैलेंद्र सूरत में रहकर कंपनी में काम करता है। परिजन उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैँ। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। फिर भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें