औरेखी में नवनिर्वाचित प्रधान व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम औरेखी में रिक्त पड़े प्रधान पद पर पंचायत के सदस्यों में से शिवपाल कुशवाहा को सभी सदस्यों ने मिलकर निर्विरोध मनोनीत किया। पिछले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम औरेखी में प्रधान पद पर रामजी कुशवाहा विजयी हुए थे। वह राजस्थान पुलिस द्वारा वांछित चल रहे थे। मतदान के लगभग 8 दिन पूर्व ही राजस्थान पुलिस उन्हें अपने साथ
ले गई थी। लेकिन जब मतदान हुआ तो गांव की जनता ने उन्हें अपना मत देकर गांव का प्रधान बना दिया। जीतने के बाद भी प्रधान पद की शपथ न होने पर गांव का विकास होना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके चलते 15 वार्डों के निर्वाचित सदस्यों की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को गांव के पंचायत भवन पर एडीओ पंचायत धर्मनारायण मिश्रा,
सचिव मनोज गुप्ता, पंचायत मित्र अवनीश प्रजापति की उपस्थिति में मतदान कराया गया। इसमें सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने एकमत होकर शिवपाल कुशवाहा को निर्विरोध
प्रधान चुन लिया। ग्रामीण रामलखन कुशवाहा, सेवाराम कुशवाहा, बलवीर प्रजापति, अनिल प्रजापति, अरविंद्र कुमार आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब प्रधान चुने जाने के बाद उनके गांव में भी विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।