फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनतंत्र को सुरक्षित रखने को रहें संकल्पित - राज्यपाल

Sun, 26 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
राज्यपाल अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में जनतंत्र सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए। तभी इस प्रकार के आयोजनों को सफल माना जा सकता है। यह बात ग्राम सालाबाद सुढ़ार में आयोजित आपातकाल भारतीय लोकतंत्र की कालरात्रि के व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष कही। इस दौरान उन्होंने जनपद के 9 में से उपस्थित 6 मीसा बंदियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 जनपद के ग्राम सुढ़ार सालाबाद में राष्ट्रधर्म मासिक, लखनऊ के तत्वावधान में मिलाप चंद्र बेताला मेमोरियल ट्रस्ट, भुवनेश्वर द्वारा दशम् पं. वचनेश त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान माला समारोह का आयोजन प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इसमें व्याख्यान के विषय- आपातकाल भारतीय लोकतंत्र की कालरात्रि, पर बोलते हुए हुए राज्यपाल ने कहा कि 41 वर्ष पूर्व 25-26 जून को दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आपातकाल जैसा संकट उत्पन्न हुआ था। क्योंकि इससे पूर्व 12 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री के चुनाव को अवैधानिक बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए देश पर आपातकाल जैसा संकट थोप दिया। उस समय मीडिया पर भी सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। जो भी इनके खिलाफ  बोलता, उसे तत्काल जेल भेज दिया जाता।

लेकिन उस समय भी कुछ ऐसे लोग सामने आए, जिन्होंने आपातकाल का जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं, दी गई यातनाओं से वह न सरकार के आगे न झुके, न रेंगे और न ही उन्होंने माफी मांगी।

उन्हीं लोगों के प्रयासों से आज देश में लोकतंत्र कायम है। युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदानों को तरोताजा रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इस दौरान राज्यपाल ने जनपद के 9 मीसा बंदियों में से कार्यक्रम में उपस्थित 6 मीसा बंदियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र दुबे ने बताया कि संसद से लेकर आपातकाल के दौरान जमीनी लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले एकमात्र राज्यपाल राम नाईक जी हैं।

इसके अलावा राष्ट्रधर्म के संपादक आनंद मिश्र अभय, समाजसेवी प्रकाश बेताला भुवनेश्वर, सर्वेश चंद्र द्विवेदी, प्रोफेसर योगेश चंद्र द्विवेदी ने भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्त्रस्म का संचालन आयोजक पवनपुत्र बादल ने किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा, डीएम संदीप कौर, एसपी अशोक त्रिपाठी, एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, एसडीएम मोइन उल इस्लाम, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, बृजभूषण सिंह मुन्नू, हरीओम उपाध्याय, राधेश्याम योगी, कैलाश बाबू वर्मा देवरी, अनिल याज्ञिक, भूपेंद्र सिंह लौना, ललित शुक्ला, सोनू चौहान, रामदूत बादल, विवेक बादल, सर्वेश चचोंदिया धर्मेंद्र तोमर, राहुल उटगेरकर, नियामत अली, मुरारी उपाध्याय, राजेंद्र निरंजन, पूर्व प्रधान बब्लू, दीपू तोमर, गजेंद्र सिंह सेंगर, आदि सहित हजारों की संख्या में स्थानीय व क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक पवनपुत्र बादल ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
जालौन। राज्यपाल राम नाईक ने 6 मीसा बंदियों में लक्ष्मण गोविंद हर्षे, नरेंद्र सिंह जादौन, राजाराम व्यास, रतन सिंह, रमेश तिवारी, बृजेंद्र मयंक अग्रवाल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश को मोदी जैसे नेता की ही जरूरत- राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के चुनावी मौसम में राज्यपाल ने भी एक चुनावी बात कह डाली। रविवार को ग्राम सुढ़ार सालाबाद में आयोजित कार्यक्रम में ना केवल उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की बल्कि प्रदेश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व को चुनने की बात भी कही।

राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश का चमकता सितारा हैं। राज्यपाल ने कहा कि मोदी उस क्रूड आयल की तरह हैं, जिसे काला सोना कहा जाता है। वे अनुभव की भट्टी में तपे हुए और मजे हुए राजनेता हैं। जिनके नेतृत्व में भारत आज देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि देश की जनता ने जनक्रांति करते हुए 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। उनके नेतृत्व में देश में विकास की बयार बह रही है। आज देश को और उत्तर प्रदेश को मोदी जैसे नेता की ही जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें