फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों का बीडीओ ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बीडीओ निशांत तिवारी ने शुक्रवार को चार गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अन्ना पशुओं को गोशाला भेजने के निर्देश दिए। बीडीओ ने सबसे पहले हरदोई गूजर का निरीक्षण किया। वहां सचिवालय के बाहर गंदगी मिली। इमिलिया गांव में छुट्टा मवेशी मिले। इस पर पशुपालकों को चेतावनी दी। गोशाला में पसरी गंदगी साफ करने के निर्देश दिए। गढन में चकरोड की समस्या मिलने पर अधीनस्थों को इसकी नापजोख कराने के निर्देश दिए। मड़ोरा गांव में भी गंदगी मिली। इस दौरान सेक्टर प्रभारी जितेंद्र, प्रधान धीरज निरंजन, अभिषेक, सचिव अर्चना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मी सम्मानित
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा के परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, खंड विकास अधिकारी ओपी द्विवेदी ने संतोष, रमेशचंद्र, रामवीर, गुड्डी देवी, उमाशंकर, विनोद, अखिलेश, धर्मेंद्र, कोमल सिंह, छविराम आदि के कार्य की सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें